Breaking News:अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत, मेडिकल आधार पर दी गई जमानत

Breaking News:अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली राहत, मेडिकल आधार पर दी गई जमानत

_x000D_

_x000D_

रायपुर:- अनवर ढेबर को मिली जमानत, मेडिकल आधार पर मिली जमानत, बिलासपुर HC में जस्टिस दीपक तिवारी की कोर्ट ने दी राहत. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को शराब घोटाले में आरोपी बनाया था। ईडी की ओर से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला होने की बात कही थी। साथ ही 13 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश की गई थी। 2000 करोड़ शराब घोटाले का आरोप ED ने लगाया है, जिसे कांग्रेस ने लगातार निराधार बता रही है। ईडी ने शराब में राज्य में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का दावा किया है। जिसमें कहा गया कि, राज्य में 2019 से 2022 तक 2 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था। कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर पर लगाया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट