दो आदतन अपराधियों पर की गई जिला बदर की कार्रवाई,बीते दिनों तीन आदतन बदमाश पर की गई थीकार्रवाई,आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने की गई कार्रवाई
बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर विभिन्न थानों से प्रेषित रिपोर्ट एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड के आधार जिले के दो गुंडे बदमाशो पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अवनीश शरण द्वारा जिला बदर का आदेश जारी किया है। इंद्रकुमार भारद्वाज एवं धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पर विभिन्न थानों में मारपीट, गुण्डागर्दी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए आरोपियों को छह महीने के लिए बिलासपुर जिला छोड़ने के आदेश दिए हैं। इन आरोपियों को बिलासपुर राजस्व जिला सहित आसपास के जिले-जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही तथा बलौदाबाजार जिले की सीमा से छह महीने बाहर रहना होगा। 24 घण्टे के अंदर इन्हें बिलासपुर जिले से बाहर रहने के आदेश किया गया है।
_x000D_

01. इंद्रकुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज, उम्र 35 वर्ष सा० मोहदी, आवासपारा थाना कोटा बिलासपुर छ०ग०।
02. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष सा० हरश्रृंगार कॉलोनी , अटल आवास, आर के नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।
ब्यूरो रिपोर्ट


