आयुक्त ने मेग्नेटो माल से जोरा तक जीई रोड, रिंग रोड, एनएच 53 की सफाई व्यवस्था देखी, गन्दगी फैला रहे ढाबों, शराब भट्टी वालों को चेतावनी देकर जुर्माना करने के निर्देश

आयुक्त ने मेग्नेटो माल से जोरा तक जीई रोड, रिंग रोड, एनएच 53 की सफाई व्यवस्था देखी, गन्दगी फैला रहे ढाबों, शराब भट्टी वालों को चेतावनी देकर जुर्माना करने के निर्देश

रायपुर/ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी, शहर स्मार्ट सिटी के अनुरूप शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने निरंतर प्रतिदिन स्वच्छता अभियान जारी है। स्वच्छता अभियान का नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा प्रतिदिन सुबह विभिन्न स्थानों पर जाकर नियमित अवलोकन कर सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर दे रहे हैं। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज मेग्नेटो माल से जोरा तक की मार्ग सफाई की व्यवस्था का अवलोकन नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय एवं जोन 10 जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में करके सफाई व्यवस्था की स्थल समीक्षा की। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जीईमार्ग में विभिन्न ढाबों एवं शराब भट्टीयों के समीप एवं आसपास नालियों एवं नालों में पॉलीथिन झिल्लीयों, डिस्पोजल ग्लासों, पानी पाउचों, शराब की बोतलों के कारण निकास प्रबंधन को पूरी तरह से अवरुद्ध पाया, एनएच 53 क्षेत्र, रिंगरोड सर्विस रोड के मुख्य सड़क मार्गो में सफाई सहित प्रकाश व्यवस्था का दायित्व शासकीय व्यवस्था के अंतर्गत एनएच अधिकारियों द्वारा निर्वहन किया जाता है. आयुक्त ने एनएच 53 के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को रिंग रोड, सर्विस रोड, नेशनल हाईवे के सभी नालों, नालियों की सफाई व्यवस्था, रोड डिवाइडरों के दोनों ओर एवं मध्य में तत्काल अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को राजधानी शहर स्मार्ट सिटी के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए हैं।

_x000D_

_x000D_

आयुक्त ने एनएच के सम्बंधित अधिकारियों को बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी से रायपुर आने वाले नेशनल हाई वे के प्रवेश मार्गों को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने तत्काल आवश्यक कदम उठाने निर्देशित किया है। आयुक्त ने नगर निगम के सम्बंधित जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को जीई रोड में भारी गन्दगी फैला रहे सम्बंधित ढाबा संचालकों एवं शराब भट्टी संचालकों को तत्काल नोटिस देकर उन पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाकर जीई रोड में राजधानी शहर स्मार्ट सिटी के अनुरूप स्वच्छता कायम करना प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

_x000D_

_x000D_

आयुक्त ने व्यवसायिक  प्रतिष्ठानों द्वारा फैलायी जा रही गन्दगी पर उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। गन्दगी फैलाने वाले व्यवसायिक संस्थानों पर जुर्माना लगाने कहा है। आयुक्त ने व्हीआईपी मार्ग की सफाई व्यवस्था एवं वहाँ आवारा मवेशियों को रोकने विभिन्न पॉइंटों में कर्मचारियों द्वारा की जा रही सतत मॉनिटरिंग पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे निरन्तर कायम रखने के निर्देश दिए हैं।