शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग आरक्षक गिरफ्तार, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी हो चुकी हैं खारिज, भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस विभाग आरक्षक गिरफ्तार, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी हो चुकी हैं खारिज, भेजा गया जेल

बिलासपुर। दुष्कर्म के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरक्षक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी  आरक्षक पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। गिरफ्तार आरक्षक को न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपित आरक्षक को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

_x000D_

_x000D_

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने मामले में बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि सरकंडा स्थित माता चौरा के पास रहने वाला सौरभ चौबे(28) पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए पुलिस मैदान आता था। इसी दौरान उससे पहचान हुई थी। इसके बाद दाेनों आपस में मिलने लगे। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी करने से इन्कार करने लगा। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया। गुरुवार को सूचना मिली कि आरोपित अपने घर स्वजन से मिलने आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

_x000D_

शिकायत लेकर घुमती रही पीड़ित, जहर सेवन किया तब हुआ जुर्म दर्ज –
पीड़ित युवती अपनी शिकायत लेकर सबसे पहले सरकंडा थाने पहुंची। वहां पर उससे घटना की जानकारी लेने के बाद सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। सिविल लाइन थाने से उसे सकरी थाने भेजा गया। सकरी से उसे वापस सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। पुलिस उसे अलग-अलग थानों में घुमा रही थी। इससे तंग आकर युवती ने जहर सेवन कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में युवती की मां से शिकायत लेकर जुर्म दर्ज किया। इसकी भनक लगने पर आरोपित आरक्षक फरार हो गया था। इस बीच पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। सत्र न्यायालय के साथ ही उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट