*आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स अमरकंटक में संपन्न

*आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स अमरकंटक में संपन्न

बिलासपुर। बिलासपुर चैप्टर के द्वारा मां नर्मदा के उदगम स्थली अमरकंटक में आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स की रचना की गई जिसमे 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया तीन दिवस तक चली इस शिविर में शरीर और मन को स्वस्थ रखने योग ध्यान और प्राणायाम के साधकों को मौन साधना कराया गया बैंगलोर आश्रम से आए एडवांस कोर्स टीचर स्वामी ब्रह्मनित्यानंद जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने जीवन को आनंद, प्रेम और उमंग से जीने की कला सीखी बिलासपुर चैप्टर के डी टी सी धीरज श्रीवास्तव बताते हैं

_x000D_

_x000D_

कि व्यक्ति और परिस्थितियां जैसी हो उसे स्वीकार कर आप अपने आप को ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं शरीर पर आपके स्वांशो का गहरा प्रभाव है स्वांशों की साधना से आपका चित्त शांत हो जाता है और जिसका सीधा लाभ आपके शरीर पर पड़ता है आज के परिवेश में जब हमारी आवश्यकताओं की सूची लम्बी होते जा रही है अपने को संयमित रखने आध्यात्मिक ऊर्जा का सहारा लेना आवश्यक हो जाता है कोर्स में सहायक के रूप में धर्मवीर सिंह, डा योंगेश कीर्ति मिश्रा ,इंदर गुरबाणी ,सुमन गुरबाणी ,अंशुला सैनी ,गीतांजलि बारेठ ,राहुल साहू दिनेश साहू अरुण साहू सक्रिय रहे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट