एएएफटी विश्वविद्यालय ने इवेंट मैनेजमेंट शिक्षा काे बेहतर बनाने के लिए विजक्राफ्ट के साथ की साझेदारी

एएएफटी विश्वविद्यालय ने इवेंट मैनेजमेंट शिक्षा काे बेहतर बनाने के लिए विजक्राफ्ट के साथ की साझेदारी


 रायपुर। एएएफटी विश्वविद्यालय का मिशन हमेशा से युवाओं काे प्रेरित करना रहा है ताकि वे अपने आप को एक बेहतर रूप में
ढाल सकें। इससे उन्हें एक ऐसे कल की कल्पना करने में मदद मिलती है जहां वे मीडिया और कला समुदाय में एकजुटता और कल्याण की भावना काे प्राेत्साहित कर सकें। इसका लक्ष्य युवाओं में फिल्म , टेलीविजन, रेडियाे ,प्रिंट और डिजिटल
मीडिया के क्षेत्र में कलात्मकता और विशेषज्ञता की भावना विकसित करना है।

_x000D_

_x000D_

एएएफटी विश्वविद्यालय लंबे समय से फिल्म टेलीविजन, रेडियो ,प्रिंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में युवा प्रतिभाई को
निखारने के लिए समर्पित है। इसका मिशन छात्राें काे मीडिया और कला समुदाय में एक मुकाम हासिल करने के लिए
प्रेरित करना है।

_x000D_

वहीं दूसरी तरफ विजक्राफ्ट माइम  इंडस्ट्री का एक प्रमुख इवेंट मैनेजमेंट शैक्षिक संस्थान है। विजक्राफ्ट माइम  
काे बनाने के पीछे की सोच इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक प्रतिभाओं को तैयार करना है। चुने गए प्रतिभागियाें को इंडस्ट्री
के सर्वश्रेष्ठ पेशेवरों के साथ प्रशिक्षण दिया जाता है। हाइब्रिड प्रारूप के तहत क्लास प्रशिक्षण काे ऑनलाइन लेक्चर
और प्रोजेक्ट अनुभवों के साथ ट्रेनिंग दी जाती है जिसके माध्यम से छात्रों काे इस तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री में बेहतर करियर
के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। संगठन न्यू एजुकेशन पालिसी के तहत सबसे आधुनिक शिक्षा तकनीकों के माध्यम से
युवा पेशेवराें को तैयार करने और उद्यमियाें की मानसिकता विकसित करने के लिए प्राेत्साहित करता है  जो उन्हें उनके
करियर में सशक्त बनाता है।

_x000D_

एएएफटी विश्वविद्यालय और विजक्राफ्ट माइम ने असाधारण शिक्षण अनुभव प्रदान करने के मकसद से साझेदारी की
है। यह आपसी सहयाेग छात्रों काे करियर में एक नई ऊंचाइयाें तक ले जाने और असाधारण शिक्षण अनुभवों का ज्यादा
से ज्यादा फायदा पहुंचाने में मदद देगा।

_x000D_

एएएफटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ संदीप मारवाह ने साझेदारी को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा
एएएफटी विश्वविद्यालय और  विजक्राफ्ट माइम के बीच आपसी सहयाेग शिक्षा के क्षेत्र में हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण  मील
का पत्थर है। मीडिया प्रशिक्षण में एएएफटी की समृद्ध विरासत काे विजक्राफ्ट की इंडस्ट्री महारत के साथ मिलाकर हम इवेंट मैनेजमेंट शिक्षा में एक नया मानक स्थापित कर रहे हैं। हमारे छात्र व्यावहारिक ज्ञान और स्किल एक साथ प्राप्त
करेंगे जाे उन्हें लगातार विकसित हाे रही इस इंडस्ट्री के लिए तैयार करने में मदद करेंगे। यह पहल मीडियाए पीआर और
मनाेरंजन क्षेत्र में भविष्य के लीडर्स तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

_x000D_

 विजक्राफ्ट माइम ओर से सह संस्थापक और निदेशक श्रीमती सुषमा गायकवाड़ ने कहा विजक्राफ्ट माइम
की कल्पना इंडस्ट्री में प्रतिभा पूल में भारी अंतर काे पूरा करने के मकसद से की थी। इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली
लोगों द्वारा दिए जाने वाले व्यावहारिक और सर्वश्रेष्ठ.इन.क्लास प्रशिक्षण के साथ हम पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार
कर रहे हैं। हम एएएफटी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी करके बहुत खुश हैं जाे हमारी सोच और मूल्यों काे साझा
करता है जिससे प्रतिभा को अत्याधुनिक वातावरण में निखारा जा सके। हमारा आधुनिक पाठ्यक्रम और शिक्षण छात्रों के
लिए इंडस्ट्री में अनगिनत अवसर प्रदान करता है।

_x000D_

एएएफटी विश्वविद्यालय और विजक्राफ्ट माइम की साझेदारी एक जैसी सोच और मूल्याें को साझा करता है। संसाधनों
और  विशेषज्ञता की साझेदारी के साथ एएएफटी विश्वविद्यालय और विजक्राफ्ट माइम मीडिया, पीआर और मनोरंजन  क्षेत्र में छात्राें के उज्जवल भविष्य की उम्मीद करते हैं। इस साझेदारी के तहत छात्राें काे सभी क्षेत्राें से ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाता है और इससे उन्हें एक निरंतर विकसित हाे रहे प्रतिस्पर्धात्मक इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट