*पटवारी और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई*

*पटवारी और बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई*

रायपुर। तहसील कार्यालय प्रतापपुर में पदस्थ बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में गोविंदपुर के पटवारी को रिश्वत की रकम लेते एसीबी ने पकड़ा है, दरअसल पीड़ित से चौहद्दी बनाने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।

_x000D_

सरगुजा में एसीबी की टीम ने आज सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील एवं गोविंदपुर स्थित पटवारी कार्यालय में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पटवारी और बाबू को गिरफ्तार किया है। प्रतापपुर तहसील में पदस्थ लिपिक बृजभान सिंह ने आपदा राहत मद से मिलने वाले राशि के भुगतान के एवज पीड़ित पक्ष से ₹10 हजार रुपए की मांग की थी, पीड़ित पक्ष से बतौर एडवांस लिपिक बृजभान सिंह ने ₹2500 लिए थे बाकी की रकम लेते एसीबी की टीम ने आज लिपिक को पकड़ा है।

_x000D_

उधर दूसरी कार्रवाई में गोविंदपुर के पटवारी मोगेंद्र सिंह ने किसान से चौहद्दी बनाने की एवज में ₹15 हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा में की जहां आज रकम के साथ पटवारी को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है दोनों पर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_