कबीर नगर सोंडोंगरी में लगभग तीन करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ, बड़ी संख्या में आमजन सहित विधायक रहे मौजूद

कबीर नगर सोंडोंगरी में लगभग तीन करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ, बड़ी संख्या में आमजन सहित विधायक रहे मौजूद

■वार्ड क्रमांक 2 कबीर नगर सोंडोंगरी में लगभग तीन करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ*                                        ■बड़ी संख्या में आमजन सहित विधायक रहे मौजूद

_x000D_

_x000D_


रायपुर---ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगातार विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 2 कबीर नगर सोनडोंगरी में लगभग 3 करोड़ के कार्यों का भूमि पूजन किया गया इसमें सड़क डामरीकरण एवं नाली निर्माण के कार्य शामिल है भूमि पूजन ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

_x000D_

_x000D_

श्री पंकज शर्मा ने ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्यों को लेकर कहा कि निरंतर क्षेत्र में रोड नाली भवन सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं साथ ही राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगा था छत्तीसगढ़ सहित ग्रामीण विधानसभा एक नए आयाम की ओर आगे बढ़ रहा है।

_x000D_

_x000D_