*यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को,कमिश्नर-आईजी ने की तैयारी की समीक्षा,17 केन्द्रों में 5948 परीक्षार्थी होंगे शामिल*

*यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को,कमिश्नर-आईजी ने की तैयारी की समीक्षा,17 केन्द्रों में 5948 परीक्षार्थी होंगे शामिल*
समीक्षा बैठक में कमिश्नर सुनील जैन

बिलासपुर /यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई रविवार को बिलासपुर सहित देश के कई शहरों में आयोजित की गई है। संभागायुक्त सुनील जैन और आईजी  संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कमिश्नर ने यूपीएससी की गाइडलाईन और एसओपी की जानकारी देकर इनका अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, यूपीएससी से आए प्रतिनिधि सहित नोडल अधिकारी और सभी केन्द्राध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे। जिले के 17 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 5948 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

_x000D_

_x000D_

कमिश्नर जैन ने कहा कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सुचारू, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से हो। गर्मी के मद्देनजर परीक्षार्थी के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा केन्द्र में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, जनरेटर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। परीक्षा केन्द्रों में जैमर लगाया जाए। परीक्षा केन्द्रों मे जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उन्हें पास जारी किए जाए। अनाधिकृत कोई भी व्यक्ति केन्द्रों में प्रवेश न कर पाए। आईजी श्री संजीव शुक्ला ने पुलिस के अधिकारियों को चौकन्ना रह कर सुरक्षा के तमाम इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी एसओपी का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। 
दो पाली में होगी परीक्षा
25 मई को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में सवेरे 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को हर पाली में आधे घंटे पहले अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होगी। परीक्षा में मोबाईल सहित सभी तरह के संचार यंत्र, स्मार्ट वॉच वर्जित होगा। जिला कार्यालय में परीक्षा संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 25 में स्थापित की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-223642 है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट 

_x000D_