मतदान अधिकारीयों के प्रशिक्षण का कलेक्टर अवनीश शरण ने किया अवलोकन, ईवीएम के हैंड्स ऑन प्रशिक्षण पर दिया जोर
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का अवलोकन किया। जिला मुख्यालय के दयालबंद स्थित मल्टीपरपज स्कूल व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। दोनों स्कूलों में लगभग 800 मतदान अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। ईवीएम मशीन के संचालन सहित विभिन्न प्रपत्रों के भरने और अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही है।
_x000D_
कलेक्टर ने दोनों स्कूलों में प्रशिक्षण कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने ईवीएम के हैंड्स ऑन (खुद करके देखना) प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1 और 2 हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त और लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण प्रभारी
_x000D_
अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरुवंशी भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सफल चुनाव के लिए ध्यान रखने वाली कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में टेस्ट भी होगा। फेल हो जाने पर उन्हें 12 अप्रैल को पुनः प्रशिक्षण में भाग लेना होगा।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


