कलेक्टर अवनीश शरण ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव के तैयारियों की समीक्षा, सात मई को सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदान

कलेक्टर अवनीश शरण ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव के तैयारियों की समीक्षा, सात मई को सुबह 7बजे से शाम 6बजे तक मतदान

बिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सहायक रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने बताया कि आयोग द्वारा जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इस प्रकार मतदाताओं को मतदान के लिए कुल 11 घंटे का समय मिलेगा। नोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को अब तक किए गये कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

_x000D_

_x000D_

 कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों एवं कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्रशिक्षण के बारे में नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस दफा और सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में मतदान दल एक साथ बैठेंगे। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वीप की गतिविधियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, संचार प्रबंधन, व्यय मॉनिटरिंग, यातायात व्यवस्था, मतपत्र छपाई, वेब कास्टिंग आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।  

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट