मतदान के लिए जागरुक करने शहर की सड़को पर कलेक्टर और एसपी ने चलाई साईकिल,सैकड़ो लोग रैली में हुए शामिल, दिया जगरूकता का संदेश

मतदान के लिए जागरुक करने शहर की सड़को पर कलेक्टर और एसपी ने चलाई साईकिल,सैकड़ो लोग रैली में हुए शामिल, दिया जगरूकता का संदेश

बिलासपुर, 28 अप्रैल 2024/रविवार की सुबह शहर के प्रमुख मार्गाे का नजारा ही कुछ अलग था। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ तमाम आला अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल चलाई।

_x000D_

_x000D_

स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकिज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, , अम्बेडकर चौक, और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। रैली में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत  आर.पी.चौहान, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ बाजपेई, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य,एनसीसी, युवा मतदाता सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता संदेश दिया।

_x000D_

_x000D_

 कलेक्टर ने सभी को कार्यक्रम में मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए। रैली के बाद स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर  ने कहा कि मतदान का ये अधिकार हमें कठिन संघर्षों से मिला है, हमें इसका महत्व समझकर मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी के मत का समान महत्व है। हर एक वोट बेहद कीमती है इसका उपयोग हमे स्वयं कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में अपना मतदान कर सभी सहभागी बनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं ।
 निगम कमिश्नर और आईडीबीआई के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने भी इस अवसर अपने संबोधन में मतदान का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों  स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम में सहभागी बने एनएसएस, स्काउट और स्कूली छात्रों को सम्मानित किया गया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट