कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान, जिले के सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील
बिलासपुर/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज सवेरे बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मिशन उच्चतर माध्यमिक स्कूल स्थित आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 59 में आम लोगों के साथ कतार में लगकर मतदान किया।
_x000D_
कलेक्टर ने सपत्नीक मतदान किया। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और उनकी पत्नी सीएसपी पूजा कुमार ने भी मतदान किया। सीईओ जिला पंचायत आर.पी. चौहान ने भी यहां मतदान किया। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में उपस्थित सुरक्षा बल के जवानों के साथ हाथ मिलाकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
_x000D_
साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारी को भी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए आल द बेस्ट कहा। कलेक्टर एवं एसपी ने मतदान केंद्र में बनाए गए सेल्फी जोन में सेल्फी भी लिया।
_x000D_
कलेक्टर ने मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाताओं को जागरूकता के साथ मतदान करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने सभी मतदाता से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
ब्यूरो रिपोर्ट


