कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण,सीसीयू सहित अन्य सुविधाओं के लिए किया स्थल चिन्हांकन,हमर लैब एवं बर्न यूनिट का निर्माण दस दिनों में पूर्ण करने निर्देश

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण,सीसीयू सहित अन्य सुविधाओं के लिए किया स्थल चिन्हांकन,हमर लैब एवं बर्न यूनिट का निर्माण दस दिनों में पूर्ण करने निर्देश

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में जनसुविधाओं के विस्तार एवं इन्हें व्यवस्थित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। अस्पताल के आस-पास की भूमि की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

_x000D_

_x000D_

गौरतलब है कि सरकार ने राज्य में एकमात्र जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए 75 बेडयुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापना की स्वीकृति दी है। इसके निर्माण के लिए 10 हजार वर्गफीट भूमि की जरूरत है। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन हमर लैब, बर्न यूनिट एवं आइसोलेशन वार्ड को अगले 10 दिन में पूर्ण कर अस्पताल प्रशासन को सौंपने को कहा है। हमर लैब के शुरू हो जाने से मरीजों के लिए 117 प्रकार के जांच सुविधा निःशुल्क मिलेगी।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने जन औषधि, धन्वंतरी एवं रेडक्रास की दवाई दुकान को परिसर में एक जगह व्यवस्थित करने को कहा है। वर्तमान में ये दवाई दुकान अलग-अलग जगहों पर हैं, जिसके कारण मरीजों को भटकना पड़ता है। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े वाटर एटीएम को एक सप्ताह में चालू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, हॉस्प्टिल कंसल्टेन्ट डॉ. शेफाली, रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक  सौरभ सक्सेना,नगर निगम के जल प्रभारी अनुपम तिवारी, जीवन दीप समिति के सदस्य अमित सिंह सहित अधिकारी गण उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट