साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यांए

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यांए

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दूराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज मांग और शिकायत से संबंधित 66 आवेदन जनदर्शन में मिले।

_x000D_

_x000D_


   साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोंधरा की सरपंच  माधुरी रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम जोंधरा तक खूंटाघाट का पानी छोड़ने की गुहार लगाई। ग्राम पेन्ड्रीडीह निवासी  रजनी घृतलहरे ने  पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में आवाशीय सुविधा दिलाने की गुहार लगाई है। बेलतरा तहसील के ग्राम पथरापाली निवासी  सीमा कंवर ने अपने पूर्वजों के समय से शासकीय खेती किसानी की जमीन से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। कोटा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बानाबेल स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक  भगवान सिंह पैकरा ने अपने पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए अपने लंबित पेंशन प्रकरण पर तत्कार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। ग्राम रमतला निवासी  बेलहिन बाई संवरा ने पिछले 3-4 महीने से निराश्रित पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिल रही है। बेलहिन ने निराश्रित पेंशन दिलवाने की गुहार कलेक्टर से लागाई है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


   तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरगना निवासी वर्षा मानिकपुरी ने बताया कि उनका असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से निरस्त आवेदन पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को सहायक आयुक्त श्रम विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्राम पंचायत चिचिरदा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने आवेदन प्रस्तुत किया है।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत केंवटडीह की सरपंच और सभी ग्रामवासियों ने गांव में बिजली की समस्या को दूर कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट