कलेक्टर ने टीएल बैठक में की योजनाओं की समीक्षा,बैठक से नदारद फूड सेफ्टी अफसर को शो कॉज नोटिस
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं और लम्बित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने टीएल बैठक से गायब रहने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित बेहरा को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
_x000D_
कलेक्टर ने बैठक में निजी स्कूलों में भी शिविर लगाकर बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक टीचर को नोडल बनाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाये। अच्छे कार्य करने वाले शिक्षक एवं बच्चों को सम्मनित किया जाये। उन्होंने कहा कि नवरात्रि पर रतनपुर सहित देवी मन्दिरों में श्रद्वालुओं की काफी भीड़ उमड़ रही है। किसी तरह की अनहोनी से बचाव के लिए एसडीएम एवं पुलिस लगातार निगरानी करते रहें। डाण्डिया और गरबा नृत्य वाले स्थलों पर भी गश्त किया जाए। कलेक्टर ने लबिंत एक-एक प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों का तीन सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में गड्ढे खोदकर उसे समतल नहीं किया गया है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही है। कलेक्टर ने पन्द्रह दिवस में गड्ढों को पाटकर समतल करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि 21 हजार के लगभग महिलाओं को तकनीकी कारणों से महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एक-एक महिलाओं से सम्पर्क कर बैंक के जरिए आधार लिंक करने एवं समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट


