सरकारी जमीन पर खरीद बिक्री के मामले में 8 लोगों के खिलाफ़ FIR दर्ज, मामले में सात लोग गिरफ्तारी, पहले भी की थी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

सरकारी जमीन पर खरीद बिक्री के मामले में 8 लोगों के खिलाफ़ FIR दर्ज, मामले में सात लोग गिरफ्तारी, पहले भी की थी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

बिलासपुर। सरकारी जमीन पर खरीद बिक्री के मामले में  जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, खमतराई में सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री के मामले में आज 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 7 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है।

_x000D_

आपको बता दें जिले में पहली बार जमीन के मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। मौके पर मिले शिक़ायत को लेकर निगम कमिश्नर और एसडीएम पहुंचे थे जमीन देखने जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

_x000D_

_x000D_

जानिए पूरा मामला - खमतराई स्थित 11 एकड़ सरकारी जमीन को स्टांप में खरीदने और बेचने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार द्वारा की गई जांच और रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में बेचने वाले और खरीदार दोनों शामिल है। वहीं इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने पहली कार्रवाई रविवार को ही शुरु कर दिया था।

_x000D_

 बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा खमतराई स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 551 पर अनाधिकृत रूप से क्रय विक्रय/इकरारनामा करने वालों के विरूद्ध FIR दर्ज कराया गया । खसरा न. 551 खमतराई जो कि शासकीय भूमि है उस पर अतिक्रमण की शिकायत एसडीएम बिलासपुर को प्राप्त होने पर नायब तहसीलदार बिलासपुर के माध्यम से जॉच कराई गयी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए रविवार को नगर निगम आयुक्त अमित कुमार व एसडीएम पीयूष तिवारी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में जांच में पाया कि समस्त शासकीय भूमि को वहाँ के शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसूदन राव, श्रीनिवास राव, परमेश्वर सूर्यवंशी,सुकीता बाई सूर्यवंशी, चित्रलेखा सूर्यवंशी और बृहस्पति कश्यप के द्वारा इकरारनामा कर लोगो को बसाया गया है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसूदन राव, श्रीनिवास राव, परमेश्वर सूर्यवंशी,सुकीता बाई सूर्यवंशी, चित्रलेखा सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है और बृहस्पति कश्यप की गिरफ्तारी शेष है।

_x000D_

इस पूरे मामले मे स्थानीय लोगों ने बताया कि मन्नू लाल सूर्यवंशी द्वारा उन सभी से धोखाधड़ी कर अपनी जमीन बता कर हमे जमीन दी है।इस पर जांच मे स्पष्ट हुआ कि मन्नू लाल सूर्यवंशी द्वारा भी अतिक्रमण कर दुकान किराए पर दी गई है ।जिस पर बिलासपुर निगम कमिश्नर अमित कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मन्नू लाल सूर्यवंशी के शासकीय भूमि पर बने दुकान को हटाने की कार्यवाही कराई गई। 

_x000D_

इस पूरे मामले में बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी द्वारा तहसीलदार के ज़रिए जाँच करा कर दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कराया और सभी अतिक्रमणकर्ताओं पर अतिक्रमण का मामला दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया गया है साथ ही जल्द कार्यवाही की जाएगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट