कॉलोनी में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का करें सत्यापन, कलेक्टर ने की टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा*

कॉलोनी में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का करें सत्यापन, कलेक्टर ने की टीएल बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल बैठक में लंबित विभिन्न मामलों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रिहायशी कॉलोनियों में गरीबों के आवास के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन करने को कहा है। उन्होंने सभी एसडीएम को जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

_x000D_

_x000D_

गौरतलब है कि बिल्डरों को अपनी कॉलोनी में 15 फीसदी भूमि गरीब लोगों के लिए आरक्षित रखने का प्रावधान है। कुछ कॉलोनियों में इस निर्देश का पालन नहीं होने की शिकायत मिली है। आरक्षित जमीन का एसडीएम सीमांकन कराएंगे। उन्होंने 3 किलोमीटर के दायरे में आवंटित ईडब्ल्यूएस भूमि को भी सत्यापित किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को टीएल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। बताया गया कि इस साल अब तक 6.29 सदस्यता शुल्क से रकम प्राप्त हुई है। उन्होंने सीएम जनदर्शन से मिले पत्रों का हर हाल में 3 सप्ताह में निराकरण करने को कहा है। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट