*साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

*साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी विकासखंड के ग्राम परतोड़ी निवासी  महेत्रूराम ने किसान ऋण पुस्तिका की द्वितीय प्रति प्रदान कराने हेतु कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्राम कुटेला निवासी कुमारी सतवंतिन ने अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन मस्तूरी एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 02 शिव विहार के सभी वार्डवासियों ने ग्राम पंचायत महमंद और नयापारा के सड़क को सी.सी. रोड के रूप में निर्माण करवाने हेतु कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि यह रोड महमंद और नयापारा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है जिसके कारण आये दिन ट्रेफिक और सड़क पर दुर्घटना जैसी समस्या बनी रहती है। वार्डवासियों ने कहा कि सी.सी. रोड बन जाने से सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


  कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरगहनी के सरपंच एवं ग्रामवासियों ने शासकीय वन भूमि से कब्जा हटवाने आवेदन दिया है। मंगला जेपी विहार निवासी  मनीराम कौशिक ने भूमि सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को एसडीएम बिलासपुर को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मोपका बंगाली पारा निवासी  रेखा भोसले ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट