साप्ताहिक जन दर्शन: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

साप्ताहिक जन दर्शन: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_


    साप्ताहिक जनदर्शन में सिरगिट्टी नयापारा निवासी निर्मला बाई यादव ने राजकुमार यादव द्वारा उनके भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लिंगियाडीह निवासी संतोषी बाई ने आवास योजना का लाभ दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वे विगत 30 वर्षो से किराये के मकान में रहकर रोजी मजदूरी से जीवन यापन कर रही है। कलेक्टर ने आवेदन नगर निगम बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पचपेड़ी तहसील के ग्राम भुरकुण्डा निवासी मंशाराम ने किसान पुस्तिका बनवाने, नाम दर्ज करवाने एवं बी 1 खसरा को ऑनलाईन कराने आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे।

_x000D_

_x000D_


    बिल्हा विकासखंड के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमरीक सिंह ने जमीन बटांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम बिल्हा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कर्रा निवासी  फिरतु धनुहार ने पटवारी द्वारा 35 डिसमिल जमीन का नकल, नक्शा एवं खसरा नहीं दिए जाने एवं सीमांकन नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की। इस मामले को एसडीएम मस्तूरी देखेंगे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट