*ठेकेदार ने मजदूर को बंधक बनाकर रखा, कलेक्टर के पहल के बाद पीड़ित श्रमिक को मिली राहत*,सकुशल रवाना हुए अपने घर,एक दर्जन अपने घोड़े भी गाड़ी में साथ ले गए

*ठेकेदार ने मजदूर को बंधक बनाकर रखा, कलेक्टर के पहल के बाद पीड़ित श्रमिक को मिली राहत*,सकुशल रवाना हुए अपने घर,एक दर्जन अपने घोड़े भी गाड़ी में साथ ले गए

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल से पीड़ित श्रमिक परिवार को तुरन्त न्याय मिला है। ठेकेदार के चंगुल से छुड़ाकर उसे सपरिवार गृह ग्राम सकुशल रवाना किया गया है।गौरतलब है कि कलेक्टर अवनीश शरण के पास जनदर्शन में मुबारक खां नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत किया गया कि वह ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का निवासी है । उसने बताया कि ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में काम करता हूं जहां मुझे ठेकेदार संतोष बंसल द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मुझे मेेरे घर नहीं जाने दिया जा रहा और नहीं मुझे मेरी मजदूरी दी जा रही है। मेरे पास मेरे एवं परिवार के खाने-पीने के लिए पैसा नहीं है और न रहने को मकान है। करीब एक माह से ऐसी परिस्थिति से गुजर रहा हूं तथा मुझे बंधक बनाकर रखा गया है। उक्त व्यक्ति की व्यथा सुनकर कलेक्टर महोदय द्वारा तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए उक्त प्रकरण में एस.डी.एम. बिल्हा को निर्देशित किया गया।  एसडीएम द्वारा तत्काल जांचकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

_x000D_

_x000D_

एस.डी.एम. बिल्हा बजरंग वर्मा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित व्यक्ति एवं ईट भठ्ठे के ठेकेदार को समक्ष में बुलाया गया जिसमें व्यक्ति से पूछताछ एवं जांच की जिसमें व्यक्ति की शिकायत सही पाई गई। उस व्यक्ति को तत्काल उसके घर गुन्नौर जिला पन्ना जाने की व्यवस्था की गई तथा वह व्यक्ति अपने परिवार सहित आज ही अपने घर रवाना हो गए। वाहन में अपने एक दर्जन घोड़े भी साथ में ले गए।कलेक्टर महोदय के त्वरित पहल एवं संवेदनशीलता के कारण 24 घण्टे के अंदर उस व्यक्ति को अपने मूल निवास जाने का तथा बंधक की जिंदगी जीने से छुटकारा मिल पाया।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट