*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक,ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर जताई गहरी नाराज़गी*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक,ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर जताई गहरी नाराज़गी*

बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री सामिति (डीएलसीसी) की बैठक ली। उन्होंने ऋण प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जताई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अधिक से अधिक ऋण प्रदान कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैंको को कहा की समयावधि में ऋण प्रदान करें, वित्तीय वर्ष समाप्ति का इंतजार ना करें।

_x000D_

_x000D_


 बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं मजबूती से काम कर रही हैं, और आर्थिक स्वावलंबन  के अद्भुत परिणाम मिल रहे हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस दिशा में कार्य करते हुए अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें। उन्होंनेे मुद्रा लोन योजना के तहत अधिक से अधिक लोन कवर करने के निर्देश दिए। कुछ बैंको की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। बैठक में बताया गया कि एनआरएलएम में मात्र 50 प्रतिशत प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर ने शेष प्रकरणों पर भी जल्द ऋण स्वीकृत करने कहा।  बैठक में जिले में कार्यरत बैंको के व्यवसाय की समीक्षा की गई। इसके अलावा साख जमा अनुपात, प्रधामंत्री मुद्रा योजना, एनआरएलएम, एनयूएलएम, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिटकार्ड, अन्त्यावसायी, नाबार्ड, आरसेटी सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, लीड बैंक मैंनेजर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं बैकर्स उपस्थित रहें। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट