*कलेक्टर ने की धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा, जिले मे अब तक 4.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*,उठाव कार्य में तेजी, 50 प्रतिशत हो चुका उठाव,किसानों को 1073 करोड़ रुपए का भुगतान,*गड़बड़ी की आशंका वाले केन्द्रों की हो रही विशेष निगरानी*

*कलेक्टर ने की धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा, जिले मे अब तक 4.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*,उठाव कार्य में तेजी, 50 प्रतिशत हो चुका उठाव,किसानों को 1073 करोड़ रुपए का भुगतान,*गड़बड़ी की आशंका वाले केन्द्रों की हो रही विशेष निगरानी*

बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण ने एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने कोचियों और दलालों के खिलाफ कार्रवाई में और तेज़ी लाने के निर्देश दिए। गड़बड़ी की संभावना वाले खरीदी केन्द्रों की सूची सौंपकर इन पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। धान खरीदी का मौसम चूंकि अब अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, लिहाज़ा नोडल अधिकारी पूरे समय केन्द्र में बैठकर अपने समक्ष खरीदी कराएं और रिपोर्ट दें। राज्य सरकार का फिलहाल सबसे बड़ा काम किसानों से सफलता पूर्वक धान खरीदी करने का है। इसमें किसी भी स्तर पर गड़बड़ी अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

_x000D_

_x000D_


           बैठक में अधिकारियों ने बताया गया कि जिले में अब तक सुव्यवस्थित तरीके से खरीदी कार्य चल रहा है। उठाव की मात्रा भी बढ़कर 50 फीसदी हो चुका है। खरीदी केंद्रों में धान रखने जगह की कमी नहीं है। 3 जनवरी तक जिले में 4.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। लगभग 96 हजार किसान अपना धान समीप स्थित केन्द्रों पर बेच चुके हैं। किसानों को उनके ऊपज के एवज में 1073 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर ने फील्ड में दौरा कर रहे अधिकारियों से फीडबैक भी लिया। उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने। उप पंजीयक सहकारिता को गड़बड़ी कर रहे समिति के कर्मचारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी, एसडीएम एसएस दुबे, जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक सहकारिता मंजू पाण्डेय, सहकारी बैंक के सीईओ सुनील सोढी, डीएमओ शंभू गुप्ता सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार वीसी के जरिए शामिल हुए।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट