*साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

*साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं*

बिलासपुर। कलेक्टर  अवनीश शरण ने साप्ताहिक  नियमित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं इत्मीनान से सुनी। उन्होंने मिलने पहुंचे हर व्यक्ति से मुलाकात कर उनकी परेशानी पूछी और इनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

 

_x000D_

साप्ताहिक जनदर्शन में कोटा ब्लॉक के ग्राम सिरसहा की सरपंच एवं ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन कोटा एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोनी के ग्राम कछार निवासी श्री सावन खाण्डे ने नदी किनारे लगी कृषि भूमि के पास रोहित यादव के द्वारा रेत खनन करने की शिकायत कलेक्टर से की। उन्होंने बताया कि रेत खनन होने से उन्हें खेती किसानी के लिए अपने खेत पर ट्रेक्टर ले जाने में परेशानी हो रही है। इस मामले को बिलासपुर एसडीएम देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम दैजा निवासी दुरपेशी साहू ने किसान सम्मान निधि की राशि 1 साल से नहीं मिलने की शिकायत कलेक्टर से की। बेलतरा तहसील के ग्राम नेवसा निवासी परसराम डोंगरे ने कलेक्टर से शिकायत की है कि उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि 74 हजार 500 रूपए को ठेकेदार वासुदेव सूर्यवंशी के द्वारा अवैध रूप से निकाल लिया गया है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जनपद को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम वेदपरसदा निवासी रानी बाई साहू ने आवास योजना के तहत आवास दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम बोदरी निवासी  संतकुमार सनेही द्वारा अपनी पुत्री वंदना सनेही का जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को बोदरी तहसीलदार देखेंगे। पचपेड़ी तहसील के ग्राम सुकुलकारी निवासी  सुखुमल ने पैतृक भूमि की रिकार्ड दुरस्त कराने एवं भूमि को हिस्सेदार के द्वारा विक्रय करने की शिकायत कलेक्टर से की। लिंगियाडीह श्याम नगर निवासी बृहस्पति साहू द्वारा असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना बिना सूचना दिए निरस्त करने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने इस आवेदन को सहायक श्रमायुक्त को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

_x000D_

कोटा ब्लॉक के ग्राम करका निवासी सरवन ने अपनी नामी जमीन जो 4.36 एकड़ है उसको बेजाकब्जा से मुक्त कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को कोटा एसडीएम देखेंगे। लालखदान निवासी रामबाई ने कलेक्टर से मुलाकात कर अवैध रूप से काबिज उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलवाने की फरियाद की। उन्होंने बताया कि उनकी 20 डिसमील जमीन पर उनके रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है।  

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट