कलेक्टर, एसएसपी ने धरसींवा, बलौदा-बाजार विधानसभा का किया दौरा

कलेक्टर, एसएसपी ने धरसींवा, बलौदा-बाजार विधानसभा का किया दौरा

रायपुर।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी संतोष सिंह ने आज धरसींवा विधानसभा के धरसींवा और बलौदाबाजार विधानसभा का जिले मे आने वाले क्षेत्र तिल्दा का दौरा किया और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तिल्दा के सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय में स्थित स्ट्रांग रूम और धरसींवा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम चिचोली में मतदान केन्द्र का अवलोकन भी किया। 

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में दिव्यांजनो के लिए रैम्प की व्यवस्था करें और प्रत्येक केन्द्र में गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से पानी, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएं। उन्होंने बलौदा-बाजार विधानसभा के रायपुर जिले में आने वाले मतदान केन्द्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। एसएसपी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

_x000D_

एसडीएम प्रकाश टंडन ने बताया कि धरसींवा विधानसभा में 249, रायपुर जिले में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 110 मतदान केन्द्र हैं। इस अवसर पर तिल्दा तहसीलदार श्रीमती ज्योति मशियारे, जनपद सीईओ विवके गोस्वामी उपस्थित थे।