शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर-एसपी उतरे सड़को पर, अतिक्रमण हटाने दिए सख़्त निर्देश, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी किया निरीक्षण

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने कलेक्टर-एसपी उतरे सड़को पर, अतिक्रमण हटाने दिए सख़्त निर्देश, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी किया निरीक्षण

बिलासपुर। /कलेक्टर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक-चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किग और गुमटियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने तकरीबन दो घंटे तक पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके इसके लिए पुलिस यातायात, नगर निगम और परिवहन विभाग को मिलकर कार्य करने कहा।

_x000D_

_x000D_

 कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले बृहस्पति बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने फुटपाथ और सड़क पर सब्जी की दुकान लगाने वालों की वैकल्पिक व्यवस्था होते तक पार्किंग की जगह छोड़कर उनके बैठने के लिए मार्किंग करने कहा। बृहस्पति बाजार के अंदर सब्जी लगाने वाले व्यापारियों को भी निर्धारित स्थान में बैठाने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

क्षमता कितने की है और कितने लोग व्यापार कर रहे हैं इसकी भी जांच करने कहा। उन्होंने बृहस्पति बाजार के लिए मल्टीस्टोरी का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके बाद सिम्स मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग को कब्जा मुक्त कराने कहा, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में हो रही परेशानी दूर हो। सिम्स के सामने स्थित ऐसे दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिनमें पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।

_x000D_

_x000D_

सिम्स मार्ग में सर्वसंबंधितों की सहमति से मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिम्स अस्पताल के बाहर बेतरतीब खड़े एंबुलेंस की पार्किंग रिवर व्यू रोड में करने के निर्देश दिए। इसी तरह सदर बाजार से गोल बाजार, कोतवाली चौक का अवलोकन कर व्यापारियों के सहयोग से ट्रैफिक का दबाव नियंत्रित करने कहा। कलेक्टर ने शनिचिरी बाजार का भी जायजा लिया। उन्होंने शनिचरी आने वाले लोगों के लिए पार्किंग लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में निर्धारित करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

वाल्मिकी चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से अत्यधिक दिक्कत होती है। कलेक्टर ने इसका पैदल निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाली नाले पर बनाए सड़क की और ट्रैफिक डायवर्ट करें। उन्होंने व्यापारियों को इसके लिए समझाइश देने कहा। कलेक्टर ने चौक-चौराहों पर स्थित ट्रांसफार्मर को अन्यत्र शिफ्ट करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए है ताकि ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो सके। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यापारी अपना सामान सड़कों पर नहीं रखेंगे। कलेक्टर ने पुराना हाईकोर्ट के सामने बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग करने वालों की पूरी जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए है।

_x000D_

_x000D_

इटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण -कलेक्टर एवं एसपी ने तारबहार स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शहर की टै्रफिक व्यवस्था के कंट्रोल सेंटर का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में 523 आधुनिक कैमरों के जरिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हो रही है। टै्रफिक नियमों को तोड़ने वालों को कैमरों के जरिए ट्रेस करके ई-चालान संबंधितों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। अभी रांग साईड, रेड सिग्नल जंप करने वाले, मोबाईल पर बात करते हुए बाईक चलाने और तीन सवारी वाहन चालकों का चालान काटा जा रहा है। कलेक्टर ने तेज गति से वाहन चलाने वालों के भी चालान काटने का सुझाव भी दिया। कलेक्टर ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए एक मोबाईल हेल्प लाईन नंबर शुरू करने कहा ताकि राहगीर भी यातायात के नियम तोड़ने वालों की जानकारी हेल्पलाईन पर दे सके। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट