*कलेक्टर-एसपी पहुंचे रतनपुर और कोटा,स्ट्रांग रूम सहित तैयारियों का लिया जायजा,कोटवारों और सचिवों की बैठक लेकर दिए निर्देश*

*कलेक्टर-एसपी पहुंचे रतनपुर और कोटा,स्ट्रांग रूम सहित तैयारियों का लिया जायजा,कोटवारों और सचिवों की बैठक लेकर दिए निर्देश*

बिलासपुर /नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इस सिलसिले में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी  रजनेश सिंह ने रतनपुर और कोटा में बनाए गए स्ट्रांग रूम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आज कोटा ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा की। कोटा ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 23 फरवरी को होना है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम श्री एस.एस. दुबे, जनपद सीईओ श्री युवराज सिन्हा और तहसीलदार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

    कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले रतनपुर के शहीद नूतन सोनी स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम, सामग्री वितरण और वापसी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम और सहायक रिटर्निंग अधिकारी से की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यहां रूट व्यवस्था, मतदान केन्द्रों  सहित अन्य जानकारी ली। मतदान दलों के प्रवेश उनकी वाहन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सामग्री वितरण के लिए बनाए जाने वाले काउंटर आदि का अवलोकन कर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने कहा जिससे मतदान दल आसानी से सामग्री लेकर रवाना हो सके। नगर पालिका परिषद रतनपुर में कुल 15 वार्ड हैं और यहां मतदान केन्द्रों की संख्या 29 है।

_x000D_

_x000D_


    इसके बाद कलेक्टर-एसपी ने कोटा जनपद पंचायत सभाकक्ष में सचिवों और कोटवारों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने प्रशासन मुस्तैद है। कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, शौचालय, पानी, रैंप सहित अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मतदान केन्द्र में व्हील चेयर की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान कर्मियों को पूरी सुविधा मिले। कलेक्टर ने कोटवारों से कहा कि निर्वाचन में जमीनी स्तर पर आपकी भूमिका सर्वोपरि है। मतदान के प्रति लोगों को लगातार जागरूक करें। यह आपकी जिम्मेदारी है कि लोगों के बीच संदेश पहुंचाए कि निर्भीक और बेखौफ होकर मतदान करना है। कलेक्टर ने समूह की दीदियों के जरिए घर-घर जाकर लोगों को चुनई न्योता देने कहा।

_x000D_

_x000D_


     एसपी ने कोटवारों और सचिवों से कहा कि आप सभी चुनाव प्रक्रिया के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कोटवारों से कहा कि आप सभी प्रशासन के आंख, कान, नाक है। अभी पंचायत स्तर पर आप सभी स्पेशल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। पुलिसिंग के दृष्टिकोण से सूचना संकलन में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। इसमें हम सभी की सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। चुनाव से संबंधित सूचनाएं आप हमें जरूर बताएं। आचार संहिता का पालन कराने में कोटवारों और सचिवों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कलेक्टर-एसपी ने इसके बाद कोटा के डीकेपी स्वामी आत्मानंद अंग्र्रजी स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट