*लंबे अरसे के बाद फिर से शुरू होगा मल्हार महोत्सव,कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक*

*लंबे अरसे के बाद फिर से शुरू होगा मल्हार महोत्सव,कलेक्टर-एसपी ने ली बैठक*

बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी  रजनेश सिंह ने आज मल्हार महोत्सव के संबंध में बैठक ली। यह बैठक नगर पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। 06 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद फिर से मल्हार महोत्सव होगा। आखिरी बार वर्ष 2018 में यह महोत्सव हुआ था।

_x000D_

_x000D_

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी कैवर्त, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम शिव कुमार बनर्जी, समिति के सदस्य, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

_x000D_

कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यों से महोत्सव के स्वरूप को लेकर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को स्थानीय स्तर पर बैठक कर विस्तार से महोत्सव की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की मांग पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा मल्हार महोत्सव फिर से शुरू करने की घोषणा की गई थी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट