बड़ी ख़बर : एनएमडीसी प्रबंधन पर कलेक्टर ने ठोका 16 सौ करोड़ रुपए का जुर्माना,15 दिन में जमा करनी होगी राशि

बड़ी ख़बर : एनएमडीसी प्रबंधन पर कलेक्टर ने ठोका 16 सौ करोड़ रुपए का जुर्माना,15 दिन में जमा करनी होगी राशि

रायपुर/दंतेवाड़ा। नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के खिलाफ कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी ने बड़ा जुर्माना ठोका है। खनिपट्टो पर अनियमितता के मामले में कलेक्टर ने यह कार्यवाही की है।  एनएमडीसी प्रबंधन को कलेक्टर ने  पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब नही आने पर यह कार्यवाही की है।

_x000D_

 कलेक्टर ने एनएमडीसी किरंदुल काम्प्लेक्स को नोटिस जारी कर स्वीकृत खनिपट्टों में अनियमितताओं पर 1620 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाया है। खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद एनएमडीसी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।  ⁠नोटिस पर एनएमडीसी ने जवाब प्रस्तुत किया था लेकिन जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया।  कलेक्टर की ओर से एनएमडीसी के अधिशासी निदेशक (ईडी) को जारी पत्र में ग्राम किरन्दुल, तहसील बड़े बचेली, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डिपाजिट नं 14 एमएल रकबा 322.368 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 14 एनएमजेड रकबा 506.742 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 11 रकबा 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत लौह अयस्क के खनिपट्टा का जिक्र करते हुए इस संबंध में जारी नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने की बात कही गई है। 

_x000D_

 इसके साथ ही कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ खनिज (उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम, 2009 के विभिन्न नियमों के उल्लंघन का जिक्र करते हुए खनिज के बाजार मूल्य एवं रायल्टी सहित कुल 16,20,49,52,482 रुपए आरोपित किए जाने की जानकारी दी गई है। इस राशि को 15 दिन के भीतर जमा करना कहा गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट