*बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यभार किया ग्रहण, प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक*
बिलासपुर । जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज सवेरे कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कलेक्टर अवनीश शरण ने उन्हें कार्यभार सौंपी।
_x000D_
आपको बता दें कि संजय अग्रवाल वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, इसके पहले वे राजनांदगांव में कलेक्टर थे। जिला कार्यालय पहुंचने पर नए कलेक्टर का अधिकारी कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
_x000D_औपचारिक स्वागत के बाद कलेक्टर सीधे मंथन सभाकक्ष पहुंचे और टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित महत्वपूर्ण लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने जनदर्शन में आम जनता से भेंटकर उनकी समस्याएं भी सुनी।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


