कलेक्टर-एसपी ने आबकारी गोदाम एवं शराब निर्माण इकाई का किया निरीक्षण, टोल प्लाजा में एसएसटी दल का लिया जायजा

कलेक्टर-एसपी ने आबकारी गोदाम एवं शराब निर्माण इकाई का किया निरीक्षण, टोल प्लाजा में एसएसटी दल का लिया जायजा

बिलासपुर। कलेक्टर संजीव झा एवं एसपी संतोष सिंह ने आज सिरगिट्टी स्थित आबकारी गोदाम एवं निजी क्षेत्र की शराब निर्माण ईकाई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त  कुणाल दुदावत भी साथ थे। छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेज कार्पोरेशन के इस गोदाम के जरिए बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के 14 जिलों की 207 दुकानों को शराब की सप्लाई की जाती है। उन्होंने लगभग आधे घण्टे तक गोदाम में शराब की आवक जावक एवं इसकी कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए शराब दुकानों एवं इसके वितरण पर कड़ी निगरानी के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।

_x000D_

_x000D_

         आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीपीएस सिस्टम से गोदाम में शराब लेकर आने एवं बाहर जाने वाले वाहनों की मॉनीटरिंग की जाती है। 25 सीसीटीव्ही के जरिए गोदाम में हर गतिविधि की निगरानी की जाती है। कलेक्टर ने यहां फायर फाईटिंग सिस्टम को भी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉक पंजी का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने टूट-फूट वाले मदिरा सामग्री का डिस्पोजल पारदर्शिता तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिरगिट्टी में ही शराब निर्माण करने वाली निजी क्षेत्र की ईकाई का भी गहन निरीक्षण किया। बाटलिंग, होलोग्राम सहित पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर-एसपी  इसके बाद रायपुर रोड पर भोजपुरी टोल नाके का निरीक्षण किया। टोल नाके पर जिले में अवैध शराब, नकद आदि संदेहास्पद वस्तुओं की रोकथाम के लिए एसएसटी टीम तैनात की गई है। कलेक्टर ने टीम के सदस्यों से चर्चा कर गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने टीम के सदस्यों के बैठने के लिए छाया-पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। चूंकि प्लाजा से होकर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है,

_x000D_

_x000D_

इसलिए एसएसटी दल में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने एवं आस-पास गांव के कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने को कहा है। इस अवसर पर आबकारी उपायुक्त दिनकर वासनिक, गोदाम प्रबंधक  चिन्ताराम साहू सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट