जिले के नए कलेक्टर अवनीश शरण ने लिया चार्ज, जल्द ही अधिकारियो की लेंगे बैठक चुनावी तैयारियों को लेकर देंगे दिशा निर्देश

जिले के नए कलेक्टर अवनीश शरण ने लिया चार्ज, जल्द ही अधिकारियो की लेंगे बैठक चुनावी तैयारियों को लेकर देंगे दिशा निर्देश

बिलासपुर। जिले के नये कलेक्टर  अवनिश शरण ने आज सवेरे यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जिला कार्यालय में नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर  कुणाल दुदावत से पद्भार लिया। अवनीश शरण के कार्यालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अवनिश शरण की पदस्थापना राज्य सरकार द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के तौर पर जिला बिलासपुर में की गई है। शरण वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे राजधानी रायपुर में संचालक तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में पदस्थ थे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट