कलेक्टर अवनीश शरण ने ली नोडल अफसरों की आकस्मिक बैठक, कलेक्टर बोले वाहनों की जांच में लाए तेजी, संदिग्ध वाहनों पर कार्यवाही करें,बैंको से लेन देन की रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

कलेक्टर अवनीश शरण ने ली नोडल अफसरों की आकस्मिक बैठक, कलेक्टर बोले वाहनों की जांच में लाए तेजी, संदिग्ध वाहनों पर कार्यवाही करें,बैंको से लेन देन की रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने ली बैठक वाहनों की चेकिंग अभियान में और तेजी लाने को कहा है। कार्रवाई बढ़ाकर ज्यादा मात्रा में अवैध सामानों की बरामदगी के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए गठित एसएसटी एवं एफएसटी सहित पुलिस एवं आबकारी टीमों की वर्तमान कार्रवाई को कलेक्टर ने नाकाफी बताया है। उन्होंने टीमों को छोटे वाहनों के अलावा बस, ट्रक जैसे बड़े वाहनों की भी सघन जांच करने की कड़ी हिदायत दी है।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर आज चुनाव में अवैध सामग्रियों के वितरण एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए गठित टीमों के नोडल अधिकारियों की आकस्मिक बैठक लेकर इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसटी टीमों के वर्तमान स्थलों का युक्तियुक्तकरण कर बदलने को भी कहा है। अवैध सामग्रियों की बरामदगी में बेहतर काम करने वाली टीमों को पुरस्कार देने की घोषणा भी कलेक्टर ने की है। कलेक्टर शरण ने बैठक में कहा कि मतदान के लिए अब 5-6 दिन ही बच गए हैं। जांच एवं कार्रवाई की गति अब हमें बढ़ानी होगी। चुनाव आयोग की अपेक्षा के अनुरूप और ज्यादा मात्रा में बरामदगी की कार्रवाई करना होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में आबकारी विभाग के नियंत्रण में कई डिस्टलरी एवं बॉटलिंग यूनिटें हैं। निगरानी बढ़ाकर प्रकरण दर्ज किये जाएं। गांवों में शराब वितरण की शिकायतें मिल रही हैं। आबकारी एवं पुलिस गश्त बढ़ाकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। एयरपोर्ट एवं रेलवे ऑथरिटी को भी सघन चेकिंग कर तत्काल रिपोर्टिंग करने को कहा है। बैंकों द्वारा बड़े रकम की निकासी के संबंध में रिपोर्टिग नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। खातों से पूपीआई के जरिए भुगतान पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। एसपी संतोष सिंह ने भी कार्रवाई की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। टीम में मौजूद सुरक्षा अधिकारी भी जांच में मदद करेंगे। जांच प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत ने भी निगरानी टीमों को बेहतर काम के लिए टिप्स दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने प्रतिदिन हुई कार्रवाई की एकीकृत रिपोर्ट शाम 5 बजे उपलब्ध कराने को कहा है ताकि जानकारी आयोग को भेजी जा सके। जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडिशनल एसपी अर्चना झा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट