कलेक्टर ने दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण,कल ही स्कूल के बच्चो के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय आकर कलेक्टर से की थी मुलाकात,

कलेक्टर ने दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ स्कूल का किया निरीक्षण,कल ही स्कूल के बच्चो के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय आकर कलेक्टर से की थी मुलाकात,

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ हायर सेकेण्डरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। लगभग 2 सौ की संख्या में विशेष योग्यता वाले दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चे ब्रेललिपी एवं सांकेतिक भाषा से पढ़ाई करते हैं। श्री शरण ने बच्चों को साथ लेकर पढ़ाई के कमरे एवं छात्रावास का अवलोकन किया। बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूल की तमाम व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश प्रबंधन को दिए।

_x000D_

_x000D_

 गौरतलब है कि इस विशेष स्कूल के बच्चों के प्रतिनिधि मण्डल ने कल जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात की थी,और  असुविधाओ को लेकर कुछ शिकायते की थी उन्हें स्कूल निरीक्षण करने आमंत्रित किया था। कलेक्टर ने इसे गम्भीरता से लेते हुए आज निरिक्षण करने स्कूल पहुंचे जहा बच्चों के साथ एकांत में बैठकर उनकी तमाम समस्याएं सुनी और जल्द ही उनके समाधान का भरोसा दिलाते हुए मौके पर कई स्वीकृतियां भी दी।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने निरीक्षण उपरांत डीएमएफ मद से स्कूल की बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं बच्चों के सुविधापूर्वक भोजन करने के लिए डाइनिंग टेबल एवं कुर्सियां की स्वीकृति प्रदान की। पूरक पोषण आहार के लिए एक प्रस्ताव देने को भी कहा है। उन्होंने लाइब्रेरी के लम्बे समय से बंद होने पर नाराजगी जाहिर की और नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए। बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने के लिए म्यूजिक उपकरण उपलब्ध कराने को भी कहा है। उन्होंने बसों के समय पर चलाने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार और नियमित रूप से पेरेन्टस-टीचर मीटिंग करने के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

कलेक्टर ने हर पखवाड़े एसडीएम एवं तहसीलदारों को स्कूल का दौरा कर यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने को कहा है। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह राज, तहसीलदार अतुल वैष्णव, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रृद्ध मैथ्यू उपस्थित थीं।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट