कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रांग रूम एवं मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्था सुधारने दीए निर्देश
बिलासपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से आज स्ट्रांग रूम और शहर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमडी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तत्पश्चात कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रांग रूम की तैयारियों के लिए कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का बारीकी से निरीक्षण किया ।
_x000D_
उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनैतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन बहिर्गमन, बैरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, बिलासपुर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


