पंडरिया हादसे के प्रभावितों से मिला कांग्रेस के प्रतिनिधि, पीसीसी चीफ बैंज ने लगाया शासन तंत्र पर लापरवाही का आरोप, कहा मुआवजा राशि अपर्याप्त मृतकों को 20, घायलों को दिया जाए 5लाख

पंडरिया हादसे के प्रभावितों से मिला कांग्रेस के प्रतिनिधि, पीसीसी चीफ बैंज ने लगाया शासन तंत्र पर लापरवाही का आरोप, कहा मुआवजा राशि अपर्याप्त मृतकों को 20, घायलों को दिया जाए 5लाख

रायपुर। कवर्धा जिले के पंडरिया में हुये सड़क हादसे में मृत हुये लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावितों के गांव सेमरहा गये थे। प्रभावितों से मिलने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह घटना बहुत हृदय विदारक है। शासन तंत्र की लापरवाही के कारण इतने आदिवासियों की जानें चली गयी। प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी है लेकिन उसकी नजर में आदिवासियों के जान की कोई कीमत नहीं है। एक पिकअप में 35 लोग रोज हफ्तो से भर-भरकर आते जाते थे, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और वन अमले के लोगों ने कभी रोका क्यों नहीं? यदि सरकार सही समय पर कदम उठाई होती तो इतने आदिवासियों की जान नहीं जाती। परिवहन विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है अतः उनकी खुद की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। गृहमंत्री के गृह जिले में मालवाहक वाहन में सवारी ढोई जा रही थी उनकी पुलिस कहां थी?

_x000D_

_x000D_

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार का इस घटना के बाद रवैय्या बेहद ही आपत्तिजनक रहा सिर्फ शोक व्यक्त करके पल्ला झाड़ लिये, पीड़ितो को दी गयी सहायता राशि 5 लाख भी अपर्याप्त है। मृतकों के परिजनों को 20 लाख रू. तथा घायलों को 5 लाख रू. की सहायता राशि सरकार तत्काल जारी करे। इस घटना में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता श्रमिक बीमा योजना के तहत सभी को लाभ दिया जाना चाहिये। जानकारी आई है कि केवल दो लोगों को ही बीमा योजना का लाभ मिला है।

_x000D_

_x000D_

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना के बाद भी सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई हुई है। घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाये गये है। जबकि कवर्धा में ही भोरमदेव के पास भी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौतें पहले भी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में मालवाहकों में ठूस-ठूस कर लोगों को ढोया जा रहा है। सरकार पंडरिया की घटना के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

_x000D_

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पीड़ितो से मिलने के लिये विधायक दलेश्वर साहू, विधायक भोलाराम साहू, विधायक यशोदा वर्मा, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, पूर्व-प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कवर्धा महेश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष कवर्धा होरी राम साहू गये थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट