जागा खनिज विभाग: अवैध खनिज परिवहन करते 7हाईवा सहित 4जेसीबी जप्त, देर रात माइनिंग और पुलीस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

जागा खनिज विभाग: अवैध खनिज परिवहन करते 7हाईवा सहित 4जेसीबी जप्त, देर रात माइनिंग और पुलीस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

बिलासपुर। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से  सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी,  कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया।

_x000D_

_x000D_

मस्तूरी क्षेत्र में  4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी  लावर (मस्तूरी)  अभिरक्षा में रखा गया है।सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा  को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है। 

_x000D_

रात्रि की  कार्रवाई में ही  7 हाईवा  एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।विगत एक सप्ताह में खनि अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द  खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज जप्ती की कार्रवाई की गयी है।

_x000D_

वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों,मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया हैl खनि विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट