*नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन:कलेक्टर के निर्देश के बाद खनिज विभाग ने पकड़े जेसीबी मशीन,ट्रैक्टर और हाइवा
बिलासपुर / जिला प्रशासन की कार्यवाही के बाद भी नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एक बार फिर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई की है।
_x000D_
गत दो दिनों में घुटकु, निरतू, कछार, रतखण्डी, करहीकछार, बेलगहना, रतनपुर, गढ़वट, कोटा, सकरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन के 6, गिट्टी के 3 मामलों सहित कुल 9 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4 हाईवा एवं 5 ट्रैक्टर जप्त कर थाना कोटा एवं थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम गढ़वट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन करते पाए जाने पर 1 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना रतनपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है । खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है। वन विभाग के द्वारा भी अपने क्षेत्रों में इसी तरह कार्रवाई की जा रही है।
_x000D_ब्यूरो रिपोर्ट


