जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण जारी
बिलासपुर। जिले में विधानसभा आम निर्वाचन हेतु मतदान सामग्री वितरण का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आज सुबह से ही मतदान दल के अधिकारी कर्मचारी मतदान सामग्री स्थल में पहुंचकर निर्धारित काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
_x000D_
उन्होंने मतदान कर्मियों से बातचीत कर जानकारी भी ली। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
_x000D_
ब्यूरो रिपोर्ट


