जनता की उम्मीद और विश्वास में खरा उतरने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में निकाली गई भरोसा यात्रा

जनता की उम्मीद और विश्वास में खरा उतरने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में निकाली गई भरोसा यात्रा


रायपुर---प्रदेश के पूरे 90 विधानसभा में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर में कांग्रेस द्वारा आज भरोसा यात्रा निकाली गई वहीं ग्रामीण विधानसभा में भरोसा यात्रा विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी भरोसा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में जहां युवा कांग्रेस की बाइक रैली निकाली वही जगह-जगह पर भरोसा यात्रा का स्वागत भी किया गया

_x000D_

_x000D_

ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत भरोसा यात्रा की शुरुआत बंजारी माता की पूजा अर्चना के साथ बंजारी मंदिर से की गई तत्पश्चात स्वागत का क्रम शुरू हुआ बिरगांव व्यास तालाब, मां कर्मा माता चौक , सरोरा, गोगांव, गोंदवारा, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, अवंती विहार, पुरैना, अमलीडीह, देवपुरी, माता कौशल्या बिहार, बोरिया खुर्द, डुडा, सेजबहार में सभा के एवं भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ भरोसा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं भी रखी गई थी

_x000D_

_x000D_

जिसमें ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक अटूट भरोसा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने अपने जनघोषणा में किये गये वादों में से लगभग सभी वादे पूरे किए है और जनता का भरोसा बरकरार रखा है। आज छत्तीसगढ़ में हर वर्गों के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सैकड़ो जन कल्याणकारी योजनाएँ बनाई,

_x000D_

_x000D_

जिसमें सभी वर्ग जैसे महिला, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं को इसका लाभ मिल रहा है।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास और प्रेम कांग्रेस पार्टी एवं भूपेश बघेल की सरकार से बना हुआ है निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में एक बार फिर जनता कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद देगी और प्रदेश के साथ-साथ ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस को विजय बनाएगी।

_x000D_