जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने किया शुभारंभ

जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने किया शुभारंभ

_x000D_

बिलासपुर। शहर के पुलिस परेड मैदान में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगायी गयी पांच दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के तुरंत बाद किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए संसदीय सचिव श्रीमती सिंह नेे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने साढ़े 4 साल में जो अभिनव कार्य किये हैं वह इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचेगा। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के साढ़े 4 साल की प्रमुख उपलब्धियों को छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए बताई गई है। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, मिलेट मिशन, बिजली बिल हाफ योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, बेहतर हो रहा शहरी जीवन आदि की उपलब्धियों को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एलईडी के जरिए योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन भी किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से संबंधित बुकलेट और प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है। ये प्रदर्शनी 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खुली रहेगी।

_x000D_

_x000D_


 विभागीय स्टॉल में प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान संसदीय सचिव सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित किया गया है। पहली बार लग रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में छत्तीसगढ़िया लोगों के स्वाभिमान को बढ़ावा मिल रहा है। यह प्रदर्शनी सरकार द्वारा साढ़े 4 वर्षों में किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं के लिये किये गये कार्यों को जीवंत रूप से दर्शा रही है। शुभारंभ अवसर पर महौपार रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, छ.ग. पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी, कमिश्नर केडी कुंजाम, आईजी  आनंद छाबड़ा, कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, नगर निगम कमिश्नर  कुणाल दुदावत, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट