*जन दर्शन: तखतपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि देने की मांग, मस्तूरी ब्लाक गांव में स्कूल टीचर की कमी बताई, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारीयों को निराकरण के दिए निर्देश*

*जन दर्शन: तखतपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि देने की मांग, मस्तूरी ब्लाक गांव में स्कूल टीचर की कमी बताई, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारीयों को निराकरण के दिए निर्देश*

_x000D_

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज नगर सहित दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। आज जनदर्शन में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुछ प्रकरणों का जहां मौके पर ही निराकरण किया गया वहीं कुछ प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज करते हुए अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये। 
 जनदर्शन में सकरी तहसील के ग्राम गौबंद के ग्रामीणों ने मंगला से भैसाझार जाने वाले बायपास रोड के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि नहीं मिलने की जानकारी दी और शीघ्र राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए एसडीएम तखतपुर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

_x000D_

_x000D_

ग्राम सिलपहरी के ग्रामीणों ने बताया कि माध्यमिक शाला सिलपहरी में केवल दो शिक्षक हैं, जिसके कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की। कलेक्टर ने उनकी मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की व्यवस्था करने के निर्देश दिया। मस्तूरी ब्लाक के ग्राम शिवटीकारी के ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 120 बच्चे हैं और केवल संस्कृत एवं विज्ञान विषय के दो शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में अन्य विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण अध्यापन कार्य में कठिनाई आ रही है। कलेक्टर ने इसे टीएल में पंजी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को उनकी समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लाक के शाला प्रबंधन समिति लिमतरी के उपाध्यक्ष विनोद कुमार कौशिक ने बताया कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिमतरी में 153 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन संस्था में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद रिक्त है।

_x000D_

_x000D_

उन्होंने अंग्रेजी विषय के शिक्षक पदस्थ करने की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्राम गनियारी के किसानों ने बताया कि अरपा भैंसाझार नहर के किनारे स्थित सभी खेतों में पानी का भराव हो रहा है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेती कार्य में बाधा हो रही है। किसानों ने पानी के निकासी के लिए व्यवस्था करने की मांग की। कलेक्टर ने सिंचाई विभाग को किसानों की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। 

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट