*दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम की घोषणा*

*दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम की घोषणा*

बिलासपुर जिला पंचायत कार्यालय में जिला सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर संदीप अग्रवाल ने दूसरे चरण के मतदान के सारणीकरण के बाद जिला पंचायत सदस्य चुनाव परिणाम की घोषणा की है।

_x000D_

 नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। दूसरे चरण में 20 फरवरी को बिल्हा विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुआ था। इनमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से अनुसुइया जागेंद्र कश्यप ग्राम गढ़वट रतनपुर, क्रमांक 2 से राजेश सूर्यवंशी, क्षेत्र क्रमांक 3 से स्मृति त्रिलोक श्रीवास, रमतला बिलासपुर, क्रमांक 4 से अनीता राजेंद्र शुक्ला कृष्णा नगर, बेलगहना और क्षेत्र क्रमांक 5 से गोविंद राम यादव ग्राम बरतोरी बिल्हा शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक भी उपस्थित थे।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट