*होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अफसरों की तैनाती*

*होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अफसरों की तैनाती*

बिलासपुर /होलिका दहन एवं होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाई गई है।

_x000D_

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार मुकेश देवांगन को सिविल लाईन एवं पुलिस कंट्रोल रूम, अतिरिक्त तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद किरण को तारबाहर थाना क्षेत्र, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार  राहुल शर्मा सरकंडा थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार विभोर यादव तोरवा थाना क्षेत्र एव ंनायब तहसीलदार राहुल साहू को कोनी थाना क्षेत्र के लिए तैनात किया गया है।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट