*सुशासन तिहार का तीसरे दिन : अब तक जिले में लगभग 67884आवेदन मिले*

*सुशासन तिहार का तीसरे दिन : अब तक जिले में लगभग 67884आवेदन मिले*

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शुरू हुए राज्यव्यापी सुशासन तिहार के तीसरे दिन भी लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी मांग और समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। सरकार से संवाद और समस्याओं के समाधान की इस पहल को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और आम जनता बड़ी संख्या में आवेदन देने पहुंच रहे हैं।

_x000D_

_x000D_

      जिले में अब तक 67884 आवेदन मिल चुके हैं, इनमें 1802 शिकायत एवं 66082 मांग से संबंधित आवेदन है। लोग मनरेगा जॉब कार्ड, विद्युत, पेयजल, किसान के्रेडिट कार्ड, पेंशन, आवास, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दे रहे हैं।  सुशासन तिहार के अंतर्गत मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन करना और भी आसान हो गया है। इसके लिए www.sushasantihar.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। 
     मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहतरा के  लखन बंजारे और श्रीमती कलेश्वरी बंजारे ने जॉब कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया था। उन्हें आवेदन देने के कुछ समय बाद ही जॉब कार्ड मिल गया।  उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी सभी की सुध ले रहे हैं। सुशासन तिहार के जरिए हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। 
    उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जा रहा है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट