*केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सपरिवार गृह ग्राम मे पंचायत चुनाव के लिए किया मतदान*

*केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सपरिवार गृह ग्राम मे पंचायत चुनाव के लिए किया मतदान*

बिलासपुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम डिडौंरी,विकासखण्ड लोरमी जिला मुंगेली पहुंचे  जहां पुरा परिवार मतदान केंद्र पर लाईन लगकर  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान किये।

_x000D_

_x000D_

 इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा, "हमारे लोकतंत्र की मजबूती त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली पर निर्भर करती है । जब हम अपने पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव सही तरीके से करते हैं, तो इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान आसान होता है और विकास की दिशा में हम एक मजबूत कदम बढ़ाते हैं।"

_x000D_

 साहू ने कहा कि पंचायतों के चुनाव में हर एक वोट की अहमियत है। उन्होंने कहा, "हम सभी को यह समझना होगा कि चुनाव में हर वोट का महत्व है, और यह हमें अपनी स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करता है। पंचायत चुनावों में भाग लेने से न केवल हम अपने इलाके के लिए विकास के रास्ते खोलते हैं, बल्कि हम लोकतंत्र की प्रक्रिया को भी सशक्त बनाते हैं।"

_x000D_

तोखन साहू ने अपने परिवार के साथ मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने के इस अवसर को बहुत महत्वपूर्ण मानता हूं। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने समाज और देश के विकास में अपना योगदान दें और इसके लिए हमें चुनावों में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।"

_x000D_

इस अवसर पर राज्यमंत्री तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू, धर्मपत्नी  लीलावती साहू, सुपुत्री हिमानी साहू, पुत्र निखिल साहू,भाई पोषण साहू,टीकम साहू, ताकेश्वर साहू सहित पुरा परिवार ने मतदान किये।

_x000D_

_x000D_

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायपुर में प्रदेश भाजपा के संगठन पवन साय से सौजन्य मुलाकात किये। इस अवसर पर उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दिये। इस अवसर पर प्रदेश भर से नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचित होकर रायपुर पहुंचे विभिन्न निकायों के जनप्रतिनिधियों को केन्द्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने बधाई दिए । इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेंद्र सवन्नी, पुर्व विधायक सौरभ सिंह की उपस्थिति रही।

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट