नए व युवा चेहरे पर भाजपा खेल सकती है लोकसभा का खेला, देखिये संभावित नाम

नए व युवा चेहरे पर भाजपा खेल सकती है लोकसभा का खेला, देखिये संभावित नाम

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने की तैयारी है। विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं। इसी कड़ी कोरबा से अचानक दुर्ग की सरोज पांडेय के नाम की जोरो पर है। कोरबा से वर्तमान में लोकसभा सांसद कांग्रेस से ज्योत्स्ना महंत हैं।वहीं रायपुर से सुनील सोनी की टिकट कटनी तय है। सूत्रों के अनुसार भाजपा की टिकट का फैसला विधानसभा चुनाव की तरह ही सर्वे रिपोर्ट के आधार पर होगा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी अलग से सर्वे करवाया है। इसी के साथ प्रदेश के खुफिया विभाग से भी दावेदारों की पूरी रिपोर्ट ली गई है।जितने वाले नए चेहरों पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है।वर्तमान सांसदों की रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सही नही मिली है।कमजोर व पुराने चेहरों पर पार्टी रिस्क नही लेना चाहती है।

_x000D_

 पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद से ही भाजपा ने लोकसभा को लेकर तैयारी तेज कर दी है। नए साल से ही यह तैयारी तेजी से चल रही है।पार्टी नेतृत्व बड़ा फैसला करने का मन बना चुका है। भाजपा ने सभी लोकसभा सीटों को 146 कलस्टरों में बांटकर तैयारी तेज की है। दिल्ली में कलस्टर के प्रभारियों की बैठक भी हो चुकी है। भाजपा ने कई राज्यों में चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी भी तय कर दिए हैं। जहां तक छत्तीसगढ़ की बात है तो यहां पर पहले से ही प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और मनसुख मंडाविया को  चुनाव प्रभारी बनाया गया था।अब भी यही लोग लोकसभा के चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में रह सकते है।

_x000D_

विधानसभा चुनाव की तर्क पर लोकसभा चुनाव में भी आचार संहिता लगने से पहले प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी है। पहले तो 30 जनवरी को प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन बिहार में चल रही राजनीतिक उठा पटक के कारण अब फरवरी के दूसरे सप्ताह में कभी भी करीब दो सौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने की भी चर्चा हैं। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य की बस्तर, कांकेर, कोरबा, जांजगीर चांपा, सरगुजा, रायगढ़ और राजनांदगांव की सीट के प्रत्याशियों का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है।

_x000D_

वर्तमान में कई सांसदों का टिकट कट सकता है।जिसमे रायपुर से सुनील सोनी का नाम सबसे आगे है।रायपुर से इस बार किसी महिला को भी टिकट देने की बाते  सामने आ रही है।

_x000D_

 सूत्रों का कहना है कि, विधानसभा की तरह नए चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। वर्तमान सांसदों में से कई का पत्ता कट सकता है। वरिष्ठ नेताओं से भी सलाह ली गई है।सभी ग्यारह सीटो को जीतने का लक्ष्य रखा गया है।

_x000D_

नए व युवा चेहरे पर भाजपा खेल सकती है लोकसभा का खेला

_x000D_

 इस बार भी लोकसभा के चुनाव में पूरी सीटों पर नए चेहरों पर चुनाव लड़ाने की तैयारी है। अगर हुआ तो भी एक या दो ही सीटों पर ही वर्तमान सांसदों को चुनाव लड़ाया जा सकता है, बाकी सीटों पर नए चेहरे होंगे। इनमें पहले भी सांसद रहे कुछ चहेरे जैसे की सरोज पांडे या रामविचार नेताम को भी चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। 

_x000D_

भाजपा से ये हैं दावेदार हो सकते है।जिनके नाम की चर्चा बनी हुई है।युवा चेहरों के साथ हिंदूवादी चेहरों पर विशेष ध्यान देने की बात सामने आ रही है।

_x000D_

रायपुर- योगेश तिवारी, शताब्दी पांडे, प्रभा दुबे, संजय श्रीवास्तव, पूर्णेन्दु सक्सेना
राजनांदगांव -मधुसुदन यादव, अभिषेक सिंह, प्रदीप गांधी, जसविंदर बग्गा
कोरबा- सरोज पांडेय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, ननकीराम कवंर
बिलासपुर-अमर अग्रवाल,सुरेंद्र गुम्बर,अनिल मिश्रा, अरुण पटनायक,
जांजगीर चांपा-कमला देवी पाटले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी या संघ से जुड़ा व्यक्ति भी उतारा जा सकता है।
महासमुंद लोकसभा - चंदूलाल साहू, अजय चंद्राकर,बसंत अग्रवाल
बस्तर - दिनेश कश्यप, लच्छु राम कश्यप,
कांकेर- मोहन मंडावी, विकास मरकाम,
सरगुजा - चिंतामणी महाराज, कमलभान मरावी, चंपा देवी पावले
रायगढ़- गोमती साय, रोहित साय, गणेश राम भगत
दुर्ग:प्रेमप्रकाश पांडे या विजय बघेल

_x000D_