*नगर सैनिकों ने कराया आयुर्वेद प्रकृति परीक्षण,नगर सेना कार्यालय में लगा परीक्षण शिविर*

*नगर सैनिकों ने कराया आयुर्वेद प्रकृति परीक्षण,नगर सेना कार्यालय में लगा परीक्षण शिविर*

बिलासपुर।  कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत नगर सेना कैंप बिलासपुर में प्रकृति परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के चिकित्साधिकारी डॉ सी एस ओंटेन, डॉ प्रशांत निषाद, डॉ निधि मरकाम एवं उनकी 15 सदस्यीय टीम के द्वारा प्रकृति परीक्षण क्या है, क्यों आवश्यक है एवं आवश्यक उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नगर सेना बिलासपुर के महिला और पुरुष जवान एवं संभागीय सेनानी बिलासपुर तथा परसदा बिलासपुर के एसडीआरएफ के 80 जवानों ने भाग लिया तथा प्रकृति परीक्षण ऐप में पंजीयन कर डिजिटल प्रकृति प्रमाणपत्र प्राप्त किया । इस दौरान नगर सेना विभाग के डीआईजी  एस. के. ठाकुर एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकूर नाथ, चंद्रभान ठाकुर, रवि शर्मा, योगेश सेन, मनोहर ध्रुव, प्रमोद राय उपस्थित थे।

_x000D_

_x000D_

ब्यूरो रिपोर्ट