आशीर्वाद वैली निवासी नेहा पांडेय बनी सावन सुंदरी

आशीर्वाद वैली निवासी नेहा पांडेय बनी सावन सुंदरी

_x000D_

अल्का एवेन्यू में आयोजित सावन सुंदरी उत्सव में रहा महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल

_x000D_

इस बार अल्का एवेन्यू में आयोजित सावन सुंदरी उत्सव में न सिर्फ इस कॉलोनी की महिलाओं को बल्कि बिलासपुर के  विभिन्न  क्षेत्रों की महिलाओं को आमंत्रित कर एक अलग ही मिसाल पेश किया गया।एक अलग तरह से आयोजित इस उत्सव में आशीर्वाद वैली निवासी श्रीमती नेहा पांडेय ने प्रथम पुरस्कार जीता तो वहीं सरकंडा निवासी श्रीमती सावित्री पाटनवार ने द्वितीय पुरुस्कार जीता।

_x000D_

_x000D_

सावन नाम ही लेकर आता है उमंग,खुशियां और नई ऊर्जा का संचार।महिलाएं विभिन्न तरीकों से इस उत्साह भरे पर्व को मनाते आईं हैं।इसी परिपाटी में अलका एवेन्यू में आयोजित इस उत्सव में महिलाओं द्वारा अनेक कार्यक्रम जैसे गीत-संगीत एवम डांस प्रस्तुत किया गया।बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने न सिर्फ इस आयोजन में उत्साह से भाग लिया बल्कि आपस में मेल मिलाप कर एक दूसरे को जाना पहचाना।

_x000D_

आयोजन की मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता यादव रहीं एवम मुख्य आयोजनकर्ता श्रीमती नीतू शर्मा,श्रीमती मुक्ता कुमारी एवम श्रीमती नेहा तिवारी रहीं।

_x000D_

_x000D_

आयोजनकर्ताओं ने सभी महिलाओं को  एकसूत्र में बांधकर सावन उत्सव का एक अलग ही वातावरण बना दिया।

_x000D_

उत्सव को सफल बनाने में श्रीमती श्रद्धा पांडेय,श्रीमती प्रीति अग्रवाल, डॉ दिव्या उपाध्याय, श्रीमती नीरू जैन,श्रीमती वंशिता दीक्षित,श्रीमती मेघा जैसवानी,श्रीमती रूपल राजपाल,श्रीमती लीना वर्मा,श्रीमती प्रतिज्ञा ठाकुर,श्रीमती पूजा सिंह,श्रीमती रिचा शुक्ला,श्रीमती अंकिता तिवारी,श्रीमती जया रेड्डी,श्रीमती संध्या सिंह एवम अन्य महिला साथियों का विशेष योगदान रहा।

_x000D_

_x000D_

मुख्य आयोजनकर्ता श्रीमती नीतू शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन भविष्य में भी सभी साथियों के सहयोग से होते रहेंगे जिससे आपसी मित्रता और प्रेम बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों के महिलाओं के बीच बनी रहें।विजेताओं का सम्मान श्रीमती विनीता यादव ने पुरुस्कार देकर किया।