पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया

पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में अव्यवस्थाओं को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया

रायपुर। भनपुरी सहायक अभियंता कार्यालय में आज बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यालय के सामने घंटो तक कार्यकर्ता डटे रहे और जमकर नारेबाजी की लगातार बिजली विभाग की शिकायतें सामने आ रही थी जिसको लेकर आज मोर्चा खोला गया.पंकज शर्मा ने कहा कि जब से विष्णु देव साय की सरकार बनी है लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं मेंटेनेंस के नाम पर घंटो तक बिजली बंद कर दिया जाता है और अवस्था का आलम बना हुआ है बिजली के चलते पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है लोग पेयजल के लिए भटकते नजर आ रहे हैं

_x000D_

_x000D_

स्मार्ट मीटर के नाम पर भ्रष्टाचार चल रहा है बिजली बिल ज्यादा आने से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है उन्होंने कहा कि सीएसईबी में भ्रष्टाचार आलम बना हुआ है फोन करने पर अधिकारियों द्वारा जवाब नहीं दिया जाता देखा जाए तो बिजली विभाग की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है अधिकारी व कर्मचारी मस्त नजर आ रहे हैं और जनता पूरी तरह से त्रस्त नजर आ रही है.लो वोल्टेज की समस्या, समय बेसमय आधे घंटे एक घंटे के लिए बिजली कटौती करना बगैर पूर्व सूचना के, साथ ही ट्रांसफार्मर में लोड प्रॉब्लम, बार-बार डीओ उड़ना एवं लो वोल्टेज की समस्या आ रही है।